entertainment

टोनी कक्कड़ का बिजली की तार

सिंगर कक्कड़ का नया गाना आज रिलीज हो गया है जिसमें उनके साथ उवर्शी रौतेला नज़र आई हैं. अपने हॉटनेस की वजह से चर्चा में रहने वाली उर्वशी की अदाएं इसमें वाकई लोगों को भी झटका देने वाली हैं.

 

इसे टी-सीरिज ने प्रोड्यूस किया है और शैभी इसकी डायरेक्टर और एडिटर हैं. टी-सीरिज ने इस गाने को ‘Electrifying Song of the Year’ बताया है.आपको बता दें कि टोनी कक्कर के गाने सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं.

टिकटॉक एप पर भी उनके गाने हिट हैं. बॉलीवुड  को भी टोनी कोका कोला तु जैसे कई हिट गाने दे चुके हैं. ये जाने माने सिंगर नेहा कक्कर के भाई हैं.वहीं उर्वशी की बात करें तो ये अभिनेत्री जल्द ही फिल्म पागलपंती में भी नज़र आने वाली हैं.  फैंस को नए गाने का इंतजार था. ये गाना आज ही सोशल मीडिया के जरिए रिलीज हुआ है. इस गाने को आवाज टोनी ने दी है, म्यूजिक भी उन्हीं का है और लिरिक्स भी उन्होंने खुद ही लिखा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk