Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए कमर कसी, खतौली को छोड़कर सभी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रान्तीय नेतृत्व की अहम बैठक के पश्चात प्रदेश भर मे भाजपा समर्थिक ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियो की सूची जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में हाल ही मे सम्पन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मे भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है।

आसन्न 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मे भाजपा की जीत से भाजपाई गदगद हैं। सेमीफाइल मे मिली सफलता से पार्टी मे जोश भर गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियो की सूची जारी की गई है। भाजपा के ब्लॉक प्रमुख हेतु प्रत्याशियो की सूची निम्नवत है।

जनपद के ब्लॉक चरथावल क्षेत्र से अनारक्षित सीट पर अक्षय कुमार पुण्डीर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, जानसठ ब्लॉक मे अनारक्षित सीट से नरेन्द्र सिह पुत्र श्याम, पुरकाजी ब्लॉक से अनुसूचित जाति महिला से श्रीमति मालती रानी पत्नी धनप्रकाश, बघरा अन्य पिछडा वर्ग महिला सीट से श्रीमति रीतू चौधरी, बुढाना ब्लॉक से सूर्यकान्त त्यागी पुत्र अशोक कुमार,मोरना ब्लॉक से अनाररिक्षत सीट से अनिल राठी पुत्र ब्रजपाल राठी,शाहपुर से अनारक्षित सीट पर अरविन्द त्यागी पुत्र शरदानन्द त्यागी, सदर ब्लॉक अनारक्षित सीट से श्रीमति वर्मा चौधरी पत्नी अमित चौधरी के अलावा खतौली ब्लॉक से अन्य पिछडा वर्ग सीट को रिक्त रखा गया है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 10 =