Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रयत्न संस्था एवं इण्डियन रेड क्रास सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। प्रयत्न संस्था एवं इण्डियन रेड क्रास सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कोर्ट रोड स्थित डा.जोया राणा,दन्त एवं काय चिकित्सक के डी.एम.ए.नामक क्लीनिक पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी,मुजफ्फरनगर महावीर फौजदार,पूर्व मंत्री योगराज सिंह,पंजाब नेशनल बैंक मार्किट हैड विशाल अग्रवाल,पूर्व सांसद कादिर राणा,हाजी कमरूज्जमा राणा,सपा नेता चन्दन सिह चौहान,समाजसेवी बीना शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दीप प्रज्जलवन कर  किया।

प्रयत्न संस्था के चेयरमैन समाजसेवी समर्थ प्रकाश,जाकिर राणा एवं डी.एम.ए.डेन्टल और स्किन क्लीनिक की डायरेक्टर डा.जोया राणा ने सभी अतिथियों का विधिवत स्वागत किया।

इस अवसर पर डा.जोया राणा ने बताया कि भविष्य मे भी इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन निरंतर करने का यथासंभव प्रयास किया जाएगा।

क्तदान शिविर मे 30 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डा.मुकेश अरोडा,असद फारूखी, साधना मेहता,ईशान अग्रवाल, अरविन्द गर्ग, नंद किशोर शर्मा, रीना अग्रवाल,रिंकू गोयल,डा.प्रेरणा मित्तल, यशिका चौहान,वंशिका शर्मा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =