Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रक्तदान महादान है, समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए-जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। रक्तदान महादान है क्योंकि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बच जाती है। अतः समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। ताकि जीवन रक्षा हो सके। रक्तदान शिविर मे हिस्सा लेते रहना चाहिए ताकि अन्य व्यक्ति भी रक्तदान के प्रति प्रेरित हो सकें।

विश्व रक्तदान शिविर के अवसर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक मे आयोजित रक्तदान शिविर मे बतौर मुख्य अतिथि रक्तदान करने के पश्चात डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने उक्त उदगार व्यक्त किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है क्योंकि रक्तदान से किसी जरूरतमद व्यक्ति को जीवन मिल सकता है। उन्होने सभी नागरिको से अपील की समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित होने चाहिए

ताकि अन्य व्यक्ति भी रक्तदान के प्रति प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा,सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डा.पी.के.त्यागी,डा.योगेन्द्र त्रिखा,चिकित्साधिकारी डा.गीतांजली वर्मा आदि चिकित्साधिकारी व स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =