Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लुढ़का पारा, बढी ठिठुरन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शीतलहर चलने से पारा लुढ़क गया, जिससे ठंड बढ़ गई। भीषण ठंड पड़ने से लोग ठिठुरते रहे। ठंड के चलते पूरे दिन लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय कोहरे ने भी लोगों को हलकान किया।

वाहन रेंगते रहे। तड़के कोहरा छाया हुआ था। कोहरा कुछ स्थानों पर कम तो कुछ जगह घना छाया हुआ था। कोहरे के चलते वाहन हेड लाइट जलाने के बाद भी रेंग-रेंग कर चल रहे थे। कोहरे की दृश्यता भी बहुत कम थी। कोहरा सुबह आठ बजे छंट गया।

इसके बाद शीत लहर शुरू हो गई। शीतलहर चलने से लोग गर्म और ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। सूर्यदेव भी निकले, लेकिन धूप हल्की रही। एक-दो बार आसमान में बादल भी छा गए।

शाम होते-होते ठंड ने फिर भीषण रूप धारण कर लिया। कड़ाके की ठंड में लोगों के शरीर कंपकंपा रहे थे। कोहरे व ठंड के चलते किसान भी खेत पर देरी से पहुंचे और पत्ती जलाकर शरीर को गर्म किया

इसके बाद खेत में काम शुरू किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान २०.४ डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान ३.२ डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कई दिनों से तापमान धीरे-धीरे लुढ़क रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − two =