Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बॉक्सिग खिलाड़ी हर्षप्रीत सहरावत का बैंक ऑफ इंडिया में चयन

मुजफ्फरनगर। खेलों के प्रति बढ़ते रुझान से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे खिलाड़ियों को खेल कोटे से सरकारी नौकरियों में वरीयता मिलने पर हर्ष जताया जा रहा है।

जिले के भोकरहेड़ी निवासी बाक्सिग खिलाड़ी हर्षप्रीत सहरावत ने बैंक आफ इंडिया में क्लर्क के पद पर ज्वाइन किया है। खिलाड़ी को मिली सफलता पर जिला बाक्सिग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान कर हौसला बढ़ाया।

भोकरहेड़ी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनके बेटे हर्षप्रीत सहरावत का चयन मुजफ्फरनगर की सदर बाजार स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में हुआ है। हर्षप्रीत का चयन खेल कोटे के आधार पर हुआ है। चयनित खिलाड़ी के पिता ने बताया कि हर्षप्रीत सहरावत हिसार के अखिल कुमार बाक्सिग क्लब में अर्जुन अवार्डी डीएसपी अखिल कुमार की एकेडमी में अभ्यास करते हैं।

२००७ और २००८ में हर्षप्रीत ने यूथ एशियन बाक्सिग चौंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, जो थाईलैंड और कजाकिस्तान में हुआ था। नेशनल स्कूल व ओपन यूथ नेशनल बाक्सिग चौंपियनशिप व खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीता। हर्षप्रीत ने बताया कि इस आधार पर उनका बैंक आफ इंडिया में चयन हुआ है।

बैंक के प्रबंधक गणेश अग्रवाल ने ज्वाइन कराया। पिता सतीश कुमार उत्तर प्रदेश एमेच्योर बाक्सिग एसोसिएशन में उपाध्यक्ष और जिला एसोशिएसन में जिला सचिव हैं।

उनकी प्रेरणा से यह उपलब्धि मिली है। इस अवसर पर जिला बाक्सिग एसोसिएशन के पदाधिकारी कैप्टन प्रवीण चौधरी, विकास रुड़कीवाल, वेदवीर सिंह, राजवीर राठी, सरदार गुविद्र सिंह, वरुण सहरावत व विचित्रवीर सहरावत आदि ने चयनित खिलाड़ी का उत्सावर्धन करते हुए आशीर्वाद दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 10 =