वैश्विक

किसी भी कीमत पर बसपा BJP को समर्थन नहीं देगी- सतीश चंद्र मिश्र

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के लिए BJP दुश्मन नंबर एक है क्योंकि इसने उत्तर प्रदेश को तबाह कर रखा है। मंगलवार को लखनऊ में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में सवालों के जवाब में बसपा महासचिव ने कहा, ”हमारे लिए भाजपा दुश्मन नंबर एक है क्योंकि उन्होंने पूरे (उत्तर) प्रदेश को तबाह कर रखा है, महिला दुखी, किसान दुखी, नौजवान दुखी, सब दुखी हैं। सरकार कहती है कि हम महिलाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, लेकिन हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्‍कार हो रहा है।”

सतीश चंद्र मिश्र ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हाथी सबका साथी, उत्तर प्रदेश के जितने मतदाता हैं हाथी उनका साथी है। बता दें कि बसपा का चुनाव निशान हाथी है। गौरतलब है कि जौनपुर में सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद मुंगराबादशाहपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, ”क्या सपा सरकार में आपको राशन मिलता था, सपा सरकार से पहले बहन जी (मायावती) की सरकार में तो हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पता ही नहीं लगता था कि जनता का राशन कहां जा रहा है।”

मिश्र ने भविष्य में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ किसी गठबंधन से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘ आजकल उत्तर प्रदेश में कोई कांग्रेस का नाम नहीं ले रहा है, उसके पास न घर रह गया, न जमीन रह गई।” 

भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर का कहना है कि कांशीराम की राजनीतिक विरासत मायावती के पास है और सैद्धांतिक विरासत उनके पास है। चंद्रशेखर से जब एंकर ने कहा कि आपको क्या लगता है कि मायावती के पास सिद्धांत नहीं हैं। इस पर चंद्रशेखर ने जवाब दिया कि सिद्धांत में हाथी से गणेश बनाने में हाथी की हत्या होती है। उन्होंने एक निजी टीवी समाचार चैनल से बातचीत में यह बात कही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + three =