उत्तर प्रदेश

Baghpat लोकसभा से रालोद भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सांगवान पहुंचे सिसौली,नरेश टिकैत से लिया आशीर्वाद

Baghpat लोकसभा सीट से मैदान में उतरे रालोद के पुराने वफादार व भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सांगवान ने आज सवेरे सिसौली स्थित किसान भवन पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के मुखिया चौ. नरेश टिकैत से मुलाकात करने के साथ ही किसान नेता स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की

किसान हित में किये गये उनके संघर्ष, योगदान और बलिदान को याद करते हुए नमन किया। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही विभिन्न दलों के घोषित प्रत्याशियों का दौरा सिसौली के किसान भवन में हुआ।

सबसे पहले रालोद भाजपा गठबंधन के मुजफ्फरनगर सीट से प्रत्याशी केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सिसौली के किसान भवन में पहुंचकर बालियान खाप के मुखिया चौ. नरेश टिकैत से भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया 

इसके बाद उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में सपा कांग्रेस गठबंधन से मुजफ्फरनगर सीट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने भी अपने पुत्र चरथावल सीट से विधायक पंकज मलिक के साथ किसान भवन पहुंचकर चौ. नरेश टिकैत से भेंट करते हुए उनसे जीत के लिए आशीर्वाद लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − seven =