Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढाना/Muzaffarnagar News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

बुढाना। (Muzaffarnagar News) तहसील बुढ़ाना में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील बुढ़ाना में जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर श्री चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन एवं उप जिलाधिकारी महोदय श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेद्य कुल ३३ शिकायतें प्राप्त हुई यह शिकायतें राजस्व, पुलिस, विकास एवं सिंचाई विभाग से संबंधित है शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्राप्त करा दिया गया है एवं सभी को स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया गया है कि १ सप्ताह के अंदर सभी शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण करके आख्या प्रस्तुत करें 

उप जिलाधिकारी ने कहा सभी अधिकारी अपने अपने विभाग का प्रार्थना पत्र लेकर ही रवाना होंगे।तहसीलदार इसकी प्रॉपर व्यवस्था कर लें। अधिकारी स्वयं जाएं मौके पर शिकायतों का निस्तारण करें समस्त अधिकारी शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं।।जितनी भी शिकायतें आई हैं राजस्व की उसमें तहसीलदार ध्नायब तहसीलदार स्तर की है

सभी शिकायतों का आज से ही निस्तारण करना शुरू कर दिया जाए,सभी शिकायत की गुणवत्ता जरूरी कराएं, शिकायतकर्ता संतुष्ट अवश्य होने चाहिए। अगले तहसील दिवस में पुरानी शिकायतें दोबारा नहीं आनी चाहिए

सभी की समस्याओं का समाधान तत्काल कराने के निर्देश दिए। यह कदापि स्वीकार नहीं होगा कि शिकायतों का निस्तारण समय पर नहीं किया। न्यायालय के आदेशों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। शिकायतकर्ता से अवश्य मिलें, उसको संतुष्टि अवश्य मिलनी चाहिए।

उक्त तहसील समाधान दिवस में तहसीलदार खतौली श्री सतीश चंद बघेल ग्खंड विकास अधिकारी बुढ़ाना श्री कपिल कुमार सहित समस्त लेखपाल एवं सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =