बुढ़ाना पुलिस ने दो शातिर दबौचे: अवैध शस्त्र व कारतूस भी बरामद
बुढ़ाना। पुलिस ने एक शातिर बदमाश जो कि गैंगस्टर में वांछित चला आ रहा था, उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा है तथा वहीं उसके पास से अवैध शस्त्र व कारतूस भी बरामद किया है
थाना बुढाना पुलिस द्वारा गैंगेस्टर में वांछित ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-चांद पुत्र रमजानी उर्फ रफीक नि० ग्राम उलधन थाना खरखौदा जनपद मेरठ, गुलबहार पुत्र इस्तकार नि० ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी मु०नगर।
जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०४ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तगण थाना बुढाना पर पंजीकृत गैंगेस्टर के अभियोंग में वांछित अपराधी है तथा दोनों पर चोरी, गैंगेस्टर आदि के लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
