उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर 2 युवकों ने किया गैंग रेप,मोबाइल फोन से दरिंदगी का वीडियो भी बनाया

Bulandshahr News:  पीड़ित छात्रा ने आरोपी युवकों पर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली कक्षा 10 की 15 वर्षीय पीड़ित नाबालिग छात्रा ने बताया कि बुधवार को रोजाना की तरह अपने स्कूल जा रही थी, आरोप है कि रास्ते में 2 युवकों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया और उसे मुंह पर कपड़ा रखकर जबरन एक स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर बारी-बारी से दुराचार किया, आरोपियों ने मोबाइल फोन से दरिंदगी का वीडियो भी बनाया और फोटो भी खींचे।

आरोप है कि दरिंदों ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दे उसे घटना की जानकारी परिजनों को देने पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने तथा छात्रा के परिजनों को जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित छात्रा के पिता व भाई ने बताया कि वारदात के बाद पीड़िता अपने घर पर गुमसुम बैठी थी, गुरुवार को स्कूल भी नहीं गई, जब परिजनों ने उससे पूछा तो छात्रों ने सारी बात परिजनों को बताई और उसके बाद मामले की जानकारी पहासू थाना प्रभारी निरीक्षक को दी।

एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =