उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: रेप पीड़िता की पीटकर हत्या, बी फार्मा का छात्र है गिरफ्तार हत्यारोपी

Bulandshahr News: गुलावठी कोतवाली पुलिस ने रेप पीड़िता की पीट-पीटकर हत्या के मामले में एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेजा है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

16 नवंबर 2022 को जनपद बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई थी। युवती के साथ 1 वर्ष पूर्व दुष्कर्म की घटना कारित करने के आरोप में जीशान पुत्र जहीर सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कुछ माह बाद आरोपी जेल से जमानत पर छूटकर आ गए थे। आरोप है जेल से जमानत पर छूटने के बाद मई 2022 में आरोपी जीशान ने रेप पीड़िता को धमकाया, जिसकी पीड़िता ने गुलावठी कोतवाली में आरोपी जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

16 नवंबर 2022 को रेप पीड़िता की उसके ही घर में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जीशान, अजहर, अफसान पुत्रगण जहीर, सारिम पुत्र साबिर, अनवर पुत्र नूर, निवासीगण गुलावठी के खिलाफ गुलावठी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर हत्याकांड में नामजद आरोपी अजहर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह गंतव्य को जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा हो वाहन की प्रतीक्षा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आये रेप पीड़िता की हत्या का आरोपी अजहर बी फार्मा का स्टूडेंट है और नोएडा के एक विद्यालय से बी फार्मा की फाइनल ईयर की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =