Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में आनंदपुरी में चली गोली, पंचायत सचिव की मौत, मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। शहर के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला आनंदपुरी में आज दोपहर बाद गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक जानसठ ब्लॉक में वीडीओ के पद पर तैनात बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बाद थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला आनंदपुरी में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया।

घायल का नाम सतेंद्र वर्मा पुत्र ईश्वरदयाल वर्मा निवासी आनन्दपुरी गली नम्बर 2 बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सतेन्द्र जानसठ विकास खंड में वीडीओ के पद पर तैनात था।

घायल सतेन्द्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सिविल लाईन पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − three =