20 व 21 फरवरी को विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु कैम्पो का किया जायेगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम मुजफ्फरनगर ने बताया कि शासन/निगम के निर्देशानुसार उपभोक्ता शिकायत निवारण विद्युत कैम्प में उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए २० एवं २१ फरवरी को विद्युत कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें गलत बिल ठीक करना, सौभाग्य योजना मे नये संयोजन निर्गत करना, खराब मीटर बदलना एवं विद्युत सम्बन्धी सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
२० फरवरी को विद्युत वितरण खण्ड प्रथम मुजफ्फरनगर के बुढीनाकला, मखियाली, विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय मुजफ्फरनगर के बोपाडा, बधाईकलां, तथा विद्युत वितरण मण्डल द्वितीय के विद्युत वितरण खण्ड-खतौली मुजफ्फरनगर के खतौली(टा०),टोडा विद्युत वितरण खण्ड-बुढाना मुजफ्फरनगर के अटाली, शाहपुर तथा विद्युत नगरीय वितरण मण्डल मुजफ्फरनगर के विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम-शेरपुर टाउन हॉल, बागोवाली, सुरेन्द्र नगर खण्ड द्वितीय-बरला, चौरावाला तथा खण्ड-तृतीय-शामली रोड, मिमलाना रोड एवं जहागीर पट्टी, शेरनगर, सिलाजुड्डी में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।
विद्युत नगरीय वितरण मण्डल अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि २१ फरवरी को विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम के ग्राम कुटबा एवं सिकरी में, विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय के नरा एवं ग्राम चरथावल तथा विद्युत वितरण खण्ड-खतौली मुजफ्फरनगर के बुढाना मोड, खतौली(टा०) विद्युत वितरण खण्ड-बुढाना मुजफ्फरनगर के जौला, हबीबपुर
विद्युत नगरीय वितरण मण्डल मुजफ्फरनगर के विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम- न्यू रूडकी रोड, जिला अस्पताल, रथैडी खण्ड द्वितीय-पुरकाजी,कवाल तथा खण्ड-तृतीय-नुमाईश ग्राउण्ड महावीर चौक एवं करीमनगर, अम्बा विहार, बिलासपुर कुकडी में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होने कहा कि सभी उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में कैम्पों में पहुॅचकर बिल ठीक कराने, मीटर व नये संयोजन की शिकायतो का निस्तारण कराये एवं अपने बकाया के बिल जमा कराते हुए कैम्पों का अधिक से अधिक लाभ उठाये।

