उत्तर प्रदेश

Chandauli News: करनौल गांव मे खेत में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

Chandauli News: शहाबगंज थानाक्षेत्र के करनौल गांव मे एक महिला का खेत में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गांव के लोगों ने मृतका की शिनाख्त गीता देवी के रुप में की. घटना की जानकारी के बाद मृतका की बेटी अनुराधा ने अपने पिता सहित अन्य चार लोगों पर मां की हत्या का आरोप लगाया. 

जानकारी के बाद एएसपी सुखराम भारती सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेने के साथ ही चार लोगों को पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गयी है.

मृतका की पुत्री अनुराधा ने आरोप लगाया कि उसके पिता रामभजन चौहान काफी दिनों से जमीन बेचने की फिराक में थे. जिसका उसकी मां विरोध कर रही थी. इसके लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों के यहां पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन इसके बाद भी पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई.

उसने बताया कि बुधवार की शाम को मां खेत पर काम करने गई और उसके पीछे पिता भी खेत पर आए थे. लेकिन शाम को मां के घर नहीं लौटने पर हम लोगों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उनका पता नहीं चला. सुबह खेत में मां का शव मिलने की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जांच के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eight =