मुस्तैद हैं चरथावल पुलिस : मुठभेड़ के दौरान शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार वांछित आरोपियों के धर पकड़ अभियान के तहत एक शातिर अपराधी गौ तस्कर को मुठभेड़ के दौरान चरथावल पुलिस को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है।
हम आपको बता दे कि चरथावल पुलिस के द्वारा रात्रि के समय चोकडा मार्ग नहर की नहर पुल के पास चैकिंग अभियान चलाया हुआ था,इस चैकिंग अभियान के दौरान सामने से आते बाइकसवार युवक को चैकिंग के लिए रोकने का इशारा किया गया
तो बाइकसवार युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया,जिसके पश्चात पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए आरोपी की घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।
. @AbhishekYadIPS के आदेशानुसार वांछित आरोपियों के धर पकड़ अभियान के तहत एक शातिर अपराधी गौ तस्कर को मुठभेड़ के दौरान चरथावल @muzafarnagarpol को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी देते कुलदीप कुमार (सीओ सदर) pic.twitter.com/WqtYD1REzr
— News & Features Network (@mzn_news) January 20, 2021
पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम पप्पू उर्फ अलीजान पुत्र फारुख कुरैशी निवासी कुटेसरा थाना चरथावल जिला मुज़फ्फरनगर बताया।
पकड़े गए अभियुक्त पर गौकशी, गैंगस्टर,गुंडा एक्ट,पुलिस मुठभेड़ जैसे संगीन धाराओं में मुकदमे पंजिकर्त है।पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस टीम ने 1 तमंचा मई 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस 315 बोर व 1 मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्लस बरामद की है।
पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजिकर्त कर जेल भेजा जा रहा है।
