वैश्विक

Amruta Fadnavis को धमकाने वाली डिजाइनर अनिक्षा और पिता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

 मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी Amruta Fadnavis को कथित तौर पर ‘ब्लैकमेल’ करने और उनसे जबरन वसूली के प्रयास से जुड़े एक मामले में 700 से अधिक पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है.

एक अधिकारी ने  जानकारी दी. मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर की एक अदालत में आरोपी अनिल जयसिंघानी, उनकी बेटी एवं फैशन डिजाइनर अनिक्षा और उनके रिश्तेदार निर्मल जयसिंघानी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया.

अधिकारी ने कहा कि आरोप पत्र में 13 गवाहों के बयान हैं. Amruta Fadnavis की शिकायत पर दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल थाने में 20 फरवरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया था. अनिक्षा और निर्मल जयसिंघानी को जमानत मिल गई, जबकि कई मामलों का सामना कर रहे अनिल जयसिंघानी अब भी जेल में हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =