उत्तर प्रदेश

शौरम में गरजे चौधरी अजित सिंह, महापंचायत को लेकर किया ये बडा ऐलान

मुजफ्फरनगर। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि कानूनों के फायदे मुझे समझा दें तो मैं खुद गांव गांव जाकर लोगों को समझाऊंगा।

भाजपा के लोगों को वहां जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने 26 फरवरी की शोरम में प्रस्तावित रालोद कि महापंचायत को स्थगित करने का ऐलान करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग तय करें कब पंचायत करनी है। चौधरी अजीत सिंह ने घायलों के घर जाकर उनसे व परिजनों से वार्ता की।

उन्होंने कहा कि जिन गुंडों ने मारपीट की है उनके खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए।सोमवार को भाजपा समर्थकों व किसानों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद आज रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह सौरम पहुंचे तथा वहां घटना के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सौरम पंचायत स्थल पर अपने संबोधन में अजित सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है।

ना तो वह किसान को एमएसपी देना चाहती है और ना ही गन्ने का समुचित दाम दे रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हक में होते तो काफी पहले चौधरी चरण सिंह इन्हें लागू कर देते।

 

 

अजित सिंह ने सवाल किया कि भाजपा उन्हें समझा दे कि यह कानून किस तरह किसान के हक में हैं तो वे खुद किसानों को जाकर इसके फायदे बताएंगे। भाजपा के लोगों को वहां जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अंग्रेजों की तरह लोगों को जाति धर्म में बांटने का काम कर रही है।

रालोद अध्यक्ष ने कल की घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज ना किए जाने पर पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस किसी सरकार की नहीं जनता की होती है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह कुछ गुंडों द्वारा मारपीट की गई, वह गलत है। एफआईआर दर्ज ना की गई तो इसका नतीजा भुगतने के लिए पुलिस तैयार रहे। कल किए गए 26 फरवरी की पंचायत के ऐलान को रद्द करते हुए उन्होंने कहा कि गांव के लोग आपस में बैठकर इस पर चर्चा कर लें। वे जब चाहें पंचायत कर सकते हैं।

रालोद अध्यक्ष ने कल की घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज ना किए जाने पर पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस किसी सरकार की नहीं जनता की होती है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह कुछ गुंडों द्वारा मारपीट की गई, वह गलत है। एफआईआर दर्ज ना की गई तो इसका नतीजा भुगतने के लिए पुलिस तैयार रहे।

कल किए गए 26 फरवरी की पंचायत के ऐलान को रद्द करते हुए उन्होंने कहा कि गांव के लोग आपस में बैठकर इस पर चर्चा कर लें। वे जब चाहें पंचायत कर सकते हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − four =