Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुष्प अर्पित कर, रस्मों रिवाज से मनाई गई चौधरी अजीत सिंह की तेरहवीं….

मुज़फ्फरनगर। ब्लॉक मोरना के गाँव छछरौली में सभी ग्रामवासियों द्वारा किसानों के मसीहा स्व० चौधरी अजीत सिंह की तेहरवीं पूरे रस्मों रिवाज से की गई।

इस दौरान गाँव वालों ने पहले १ बड़े यज्ञ का आयोजन किया, उसके बाद बारी बारी से सभी ने चौधरी सहाब के चरणों में पुष्प अर्पित किए, और फिर अंत में प्रसाद वितरण किया गया !

इस मौके पर मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह, राजीव राठी, अनुज कुमार, कंवरपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, सोनू डॉक्टर, टिंकल राठी, नीरज राठी, गौरव राठी, सचिन राठी, मोंटी राठी, मोनू राठी, शुभम राठी, वाशु राठी, गोलडी राठी, नितिन राठी, आदी मौजूद रहें ! इस आयोजन की खास बात ये रही कि सभी ग्रामवासियों द्वारा कोरोना के सभी नियमों का बहुत अच्छे तरीके से पालन किया गया और सभी ने मास्क और 2 ग़ज़ की दूरी का पूरा ध्यान रखा।

आदर्श कालोनी स्थित आवास पर चौ०अजित सिहं को अर्पित किये श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। रालोद नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ०अजित सिहं को उनकी तेहरवी पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान के आदर्श कालोनी स्थित आवास पर स्व. अजित िंसह को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। इस दौरान मास्टर राजपाल सिंह, नरेन्द्र मलिक एड०, महेन्द्र सिंह, मनोज राठी एड०,प्रदीपवर्मा, सुमित बालियान, सचिन सहरावत, मोनू चौ०,संकेत कुमार आदि लॉकडाउन का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

 

रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह व सपा नेता जयवीर सिंह को सपा कार्यालय पर शोकसभा में दी गयी श्रदांजलि4 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिह की तेरहवीं पर महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर श्रृद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमे सपा नेताओ व पार्टी पदाधिकारियो ने किसान नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद स्व.चौधरी अजित सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि चौधरी अजित सिह एक जुझारू नेता थे। वे 7 बार सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री रहे।

उन्होने हमेशा किसान मजदूरो के हितो की रक्षा के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, शहर अध्यक्ष अलीम सिददकी,कोषाध्यक्ष सचिन अग्र्रवाल,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड.,अमित गुप्ता एड., पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,वरिष्ठ नेता गौरव जैन,शाहिद रूढकली आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − twelve =