Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय सभागार में वैक्सीनेशन कैंप लगाया

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय सभागार में बार एसोसिएशन की ओर से जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स की टीम द्वारा कैंप लगाकर सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह मलिक की देखरेख में १८ से ४५ वर्ष के अधिवक्तागणों को कोविड वैक्सीनेशन कराया गया

अधिवक्तागणों ने वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा वैक्सीनेशन कराया, महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह मलिक ने समस्त अधिवक्तागणों से अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने की अपील करते हुए देश हित में कोरोना संक्रमण को शून्य कराने में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा

इस अवसर पर सुगंध जैन अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन, अशोक कुशवाह, योगेंद्र मित्तल, राज सिंह रावत, सतेंद्र कुमार रामवीर सिंह, प्रवीण खोकर, आदेश सैनी, राकेश पाल, सुधीर गुप्ता, मुरारीलाल, सोनू कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + eleven =