Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

संचारी रोगों की रोकथाम हेतू पालिका की पूरी टीम के साथ चलाया सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर। संचारी रोगों की रोकथाम हेतु पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा अधिशासी अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को साथ लेकर प्रातः ८ः०० बजे से ही पालिका की पूरी टीम के साथ शहर के प्रमुख कूड़ा डलावघरों का निरीक्षण किया गया।

जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज के सामने, शकुंतलम के सामने, अस्पताल के सामने, रामपुरी गेट के सामने, सिटी सेंटर के सामने व आर्य समाज रोड पर निर्मित कूड़ा डलावघर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन समयबध कूड़ा निस्तारण कराते हुए डलावघरो पर ब्लीचिंग का छिड़काव कराएं। आज अपने सामने ही पालिका अध्यक्ष द्वारा आर्य समाज रोड पर कूड़ा निस्तारण कराने के पश्चात ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। इसके पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा गांधी कॉलोनी में संकीर्ण स्थल पर मैनुअली हो रही नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया।

स्थानीय नागरिकों की मांग पर कार्यरत कर्मचारियों को आदेशित किया गया कि वह नाले में बंदे लगाकर नाले की तली झाड़ सफाई कराएं कई डलावघरो के निरीक्षण के दौरान कई सभासदगण भी मौजूद रहे।

इसके बाद पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा कमला नेहरू वाटिका का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर अधिशासी अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सफाई के उपकरण छोटे ट्रैक्टर ट्राली एवं ट्रिपर को तत्काल प्रभाव से सफाई कार्य पर लगाएं द्य कमला नेहरू वाटिका की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया

तथा संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया कि अनिवार्य रूप से समस्त कर्मचारी अपनी अपनी नियत ड्यूटी वाटिका में करना सुनिश्चित करेंगे द्य किसी भी दशा में कोई भी वाटिका कर्मी किसी के भी घर में कार्य नहीं करेगा द्य ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाएगी 

आज निरीक्षण के दौरान श्रीमती अंजू अग्रवाल मान्य पालिका अध्यक्ष महोदय के साथ श्री विनय कुमार मणि त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी ,डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, श्री उमाकांत शर्मा व संजय पुंडीर सफाई निरीक्षकगण के अलावा अरविंद धनकर, हनीपाल, सलेक चंद मान्य सभासदगण एवं श्रीमती कैलासो देवी माननीय सभासद के पुत्र श्री अमित पाल तथा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + seventeen =