Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोविड-19 वेक्सीनेशन में सहयोग के लिए अपने नर्सिग होम में स्थान उपल्ब्ध कराने की सहमति

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 को लेकर सतर्कता बरतते हुए जनपद के डाक्टरों के साथ एक बैठक कोविड वैक्सीन को लेकर आयोजित की गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ आईएमए के सभी चिकित्सकों की एक मीटिंग सरकुलर रोड स्थित आई.एम.ए. हाल में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता आईएमए के अध्यक्ष डा. एम.एल.गर्ग द्वारा की गयी।

मीटिंग का संचालन सचिव डा. अनुज माहेश्वरी व डा. ईश्वर चन्द्रा द्वारा किया गया। सीएमओ डा. प्रवीन चोपड़ा के द्वारा कोविड-19 की वैक्सीन के बारे में विस्तार से चर्चा की

बताया कि बहुत जल्द ही इसका टीका आ जायेगा और इसके साथ-साथ सर्वप्रथम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को यह लगाया जायेगा इसकी भी जानकारी दी गयी और चिकित्सकों ने उन्हे पूर्ण सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

साथ ही साथ डा. मुकेश जैन, डा. सुशील राजवंशी, डा. प्रदीप गर्ग, डा. पीके चांद, डा. सुनील चैधरी, डा. सिद्धार्थ गोयल ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीन चोपड़ा को कोविड-19 वेक्सीनेशन में सहयोग प्रदान करने के लिए अपने अपने नर्सिग होम में स्थान उपल्ब्ध कराने की सहमति प्रदान की।

बैठक में सीएमओ प्रवीन चोपड़ा के साथ डब्ल्यूएचओ की ओर से एसएमओ डा. ईशा गोयल, डीआईओ डा. राजीव निगम, डा. लोकेश गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर डा. ईशा गोयल ने वैक्सीन के बारे में सभी चिकित्सकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं डा. लोकेश गुप्ता ने सभी चिकित्सकों को टीबी चिकित्सालय मे टीबी के रोगियों को नोटीफाई करने के लिए कहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + two =