कोरोना ने तोडे सारे रिकार्ड, मिले 133 मरीज, 600 के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
मुजफ्फरनगर में कोरोना ने तोडे सारे रिकार्ड, मिले 133 मरीज, 600 के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, पढें पूरी अपडेट-
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना ने कोहराम मचाते हुए सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। जनपद में आज कोरोना के 133 नए मरीज मिले हैं। जनपद में आज कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी 600 के पार हो गई है।
#Muzaffarnagar #Covid_19 #Update
Date 29-08-2020
आज कुल सैंपल प्राप्त-196
(RtPcr)
आज पॉजिटिव– 133
04 Rtpcr
114 Rapid antigen test
12 Pvt Lab
03 मेरठ lab
= 133
आज ठीक/डिस्चार्ज -40
टोटल डिस्चार्ज- 1346
टोटल एक्टिव केस- 614@DmMuzaffarnagar @cmo_mzn @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/jPvAaGQABr— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 29, 2020
जनपद में आज कोरोना का सबसे घातक प्रहार हुआ है। जनपद में आज स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 196 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई।
आज जिले में 133 नए मरीज मिले की पुष्टि हुई है। इनमें 04 मरीजों के आरटीपीसीआर, 114 के रैपिड टेस्ट, 12 के प्राईवेट लैंब तथा 03 के मेरठ लैब के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आज जो मरीज मिले हैं
उनमें 2 पुरकाजी, 3 अलमासपुर, 1 गुलशन विहार, 1 सहावली, 3 शान्तिनगर, 1 गांधी नगर, 1 मुस्तफाबाद, 1 शुक्रताल, 26 अस्थायी जेल कवाल, 1 मंदौड़, 1 जैननगर खतौली, 1 श्यामपुरी खतौली, 6 लोद्धा कॉलोनी, 1 मूलचंद विहार खतौली, 10 सैदपुर नंगला बघरा, 1 न्याजुपुरा, 2 कृष्णापुरी, 1 आनंदपुरी, 1 अग्रसैन विहार, 1 खादरवाला, 1 गंगारामपुरा, 1 द्वारकापुरी, 1 नवाबगंज हनुमान चौक, 1 गांधी कॉलोनी, 1 जानसठ रोड, 1 सुभाष नगर, 5 गौशाला नदी रोड, 2 नई मंडी, 1 नुमाईश कैम्प, 2 कंबल वाला बाग़, 3 मुज़फ्फरनगर शहर, 1 साकेत, 1 बचन सिंह कॉलोनी, 5 राम विहार, 37 ज़िला जेल, 1 भोपा रोड, 1 जैन मिलन विहार, 1 ओम पैराडाइस, 2 आबकारी मोहल्ला से हैं।
जनपद में आज कोरोना के 40 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब तक कुल 1346 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 614 हो गए हैं।
