Criminal Justice 3: Pankaj Tripathi ने शुरू की शूटिंग
अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का कोर्ट रूम ड्रामा वेब शो ‘क्रिमिनल जस्टिस’ (Criminal Justice 3) का तीसरा सीजन इस साल के अंत में आने वाला है. वह अपने माधव मिश्रा के किरदार को बेहद पसंद करते हैं, जिसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.
तीसरे सीजन की शूटिंग काफी बड़े पैमाने पर होने जा रही है, जिसमें फ्रैचाइजी के नए और पुराने किरदारों का मिश्रण एक नई कहानी में एक साथ आएगा.
Pankaj Tripathi ने जनवरी के पहले सप्ताह से मुंबई में ‘क्रिमिनल जस्टिस 3′ की शूटिंग शुरू (Criminal Justice 3 Shooting) की. एक सूत्र ने कहा, “क्रिमिनल जस्टिस’ हमेशा पंकज के बहुत करीब एक फ्रैचाइजी रही है. 2019 में पहले सीजन से शुरू हुई यात्रा को इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली कि हम पहले ही 2022 में तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर रहे हैं.”
सूत्र ने आगे कहा, “माधव मिश्रा का चरित्र कुछ हद तक पंकज जैसा है. वह सही का साथ देते हैं चाहे कुछ भी हो. वह हमारे समाज के कमजोर वर्गो के उत्थान और समर्थन में विश्वास करते है. वह सिर्फ ईमानदारी और प्रतिभा पर भरोसा करते हैं. “
‘क्रिमिनल जस्टिस 3‘ रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित है, जो पंकज त्रिपाठी अभिनीत अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है और 2022 के अंत तक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

