संपादकीय विशेष

बाजार में karva chauth पर रही भीड़, लोगों को मायूस कर रहा महंगाई का रंग

 मुजफ्फरनगर। पति की दीर्घायु के लिए विशेष पर्व करवाचौथ (karva chauth) का पर्व कल (आज) है जिसको लेकर बाजारों में इसके लिए सुहागिनों की भारी भीड़ उमड़ रही है।साड़ी से लेकर विशेष ड्रैस की खरीदारी के लिए दिनभर शोरूमों पर भीड़ रही। वहीं, पति के साथ महिलाएं ज्वैलरी की खरीदारी भी कर रही हैं।

हालांकि, आभूषणों पर चढ़ा महंगाई का रंग लोगों को मायूस कर रहा है। रविवार को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारी कई दिन पहले ही शुरू हो गई है।

ब्यूटीपार्लरों में करवाचौथ पर सजने के लिए नवविवाहिताओं सहित अन्य सुहागिनों ने पहले ही समय लेने के लिए पार्लरों में एडवांस बुकिग की है। गांधी कालोनी स्थित कनिका मेकअप स्टूडियो की संचालिका एकता ने बताया कि मेहंदी और अन्य बाडी वर्क के लिए सुहागिनें पहुंची। शहर के शिवचौक और नई मंडी के ब्यूटीपार्लरों सहित बाजारों में महंदी लगाने के लिए बैठे कारीगरों से महंदी लगवाने के लिए सुहागिनों की भीड़ उमड़ी।

अधिक भीड़ के कारण महिलाओं को अपने नंबर का इंतजार भी करना पड़ा रहा है। शनिवार के भी मेहंदी लगवाने की डिमांड बढ़ी। कारीगरों ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने पति का नाम मेहंदी के बीच में लिखवाना अधिक पसंद कर रही हैं, जिनकी पहली करवाचौथ है। वह सुहागिनें आधे हाथों को मेहंदी से सजवाई।

समूह बनाकर सुनेंगी कहानी-इस बार शहर सहित देहात क्षेत्रों में महिलाएं समूह में कहानी सुनने का मन बना चुकी है। कोविड के चलते पिछली बार महिलाओं ने अपने-अपने घरों में कहानी सुनना पसंद किया था, लेकिन अब कोविड का प्रकोप कम होने पर महिलाओं ने कालोनी में एकत्र होकर ही करवाचौथ की कहानी सुनने का मन बनाया है। महिलाओं का कहना है कि पिछली करवाचौथ पर मजबूरी में अलग-अलग जगह व आनलाइन एकत्रत होकर कहानी सुनी गई थी

लेकिन इस बार एक साथ बैठेंगे और मास्क भी लगाकर नियमों का पालन भी करेंगे। पत्नी के लिए आकर्षक उपहार-बाजारों में ज्वैलरी पर मंहगाई का रंग चढ़ा हुआ है, लेकिन करवाचौथ के मौके पर पत्नी को खुश करने के लिए पति कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। नई मंडी निवासी सरगम सैक्सेना ने बताया कि वह प्रतिवर्ष पत्नी को कुछ न कुछ आभूषण उपहार स्वरूप देते हैं।

महंगाई है तो हाथ थोड़ा हल्का रखेंगे, लेकिन उपहार जरूर देंगे। इसके अलावा पति अपनी पत्नियों के लिए ड्रेस, उपयोगी वस्तु गिफ्ट के रूप में देकर उन्हें खुश करेंगे।

८ः१५ बजे होंगे के चंद्रमा दर्शन-पंडित हंशराज भारद्वाज ने बताया कि करवाचौथ का व्रत रविवार को रहेगा। सुहागिनें व्रत रखकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद पति की दीर्घायु के लिए आरती करेंगी। चंद्रमा दर्शन का समय रात्रि ८ः१५ बजे रहेगा। इसके बाद सुहागिने व्रत खोलकर भोजन कर सकेंगी।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 410 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 1 =