Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

साइबर सैल और शाहपुर पुलिस ने साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। साइबर सैल और शाहपुर पुलिस ने बंद पड़ी इंश्योरेंस पालिसी को चालू कराने के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

शाहपुर थाने पर अरूण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि कुछ लोगों ने उसे बीमा कम्पनी के नाम पर फोन कर उसकी बंद पडी इश्योरेंस पालिसी चालू कराने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में 15 लाख रूपये जमा करा लिये है।

शाहपुर पुलिस साइबर सैल के साथ मिलकर मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक सूचना मिलने पर नई दिल्ली के गाजीपुर इलाके में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

एसपी देहात नेपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पकडे गये आरोपी विकास यादव पुत्र प्रभु दयाल सिंह निवासी खोडा जनपद गाजियाबाद, धन्नू उर्फ धमेन्द्र पुत्र मोहन सिंह निवासी अल्मोडा उत्तराखंड व चंदन कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मयूर विहार दिल्ली है।

एसपी देहात ने बताया कि पकडे गये आरोपी बीमा कम्पनी के कर्मचारियों को पैसे का लालच देकर उनसे बंद पडी पालिसियों का डाटा और पालिसी धारक के नम्बर एकत्रित कर लेते है

और फिर ऐसे लोगों को फोन कर बंद पडी पालिसी चालू कराने का झांसा देकर उनसे पैसों की ठगी करते है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 74 हजार 800 नकद, लैपटाप, कम्यूटर, 19 मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद किये है।

पुलिस पकडै गये आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − eight =