गन्ना किसानो की समस्या के निस्तारण की मांग की
मुजफ्फरनगर। रालोद नेताओ ने जिला गन्ना कार्यालय पहुंच कर जिला गन्ना अधिकारी को किसानो की समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द गन्ना किसानो की समस्या के निस्तारण की मांग की।
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुए जिला गन्ना अधिकारी को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि आज ज्यादातर क्रय केन्द्र बंद हैं
और किसानो को गन्ना डालने मे बहुत समस्या आ रही है। अतः गन्ना किसानो की समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करायाजाना चा चाहिए।
जिला गन्ना अधिकारी ने रालोद नेताओ को ध्यान पूर्वक सुनकर एक दो दिन मे समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी,प्रदेश महासचिव अशोक बालियान, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, सुधीर भारतीय, मंडल प्रवक्ता विकास कादियान,युवा नेता पराग चौधरी, अकित सहरावत,वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।
