नामांकन साजिश के तहत निरस्त कर लोकतंत्र का गला घोटा गया -प्रमोद त्यागी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जन तंत्र का गला घोटना चाहती है. लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे सपाईयों पर लाठीचार्ज करना तथा भूमि विकास बैंक में विपक्षी पार्टियों के पर्चा खारिज करना साबित करता है कि ये सरकार अपनी मनमर्जी कर रही है।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भूमि विकास बैंक के चुनाव में सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों के नामांकन साजिश के तहत निरस्त कर लोकतंत्र का गला घोटा गया है।
प्रदेश में करोड़ों रूपये का यूरिया घोटाला हुआ है। आज किसान को आलू, धान व अन्य चीजों के लिए यूरिया चाहिए इसकी तत्काल ज्यादा से ज्यादा व्यवस्था करायी जाये।
उन्होंने कहा कि सरकार जो फिलहाल परीक्षाएं करा रही है उन्हे फिलहाल निरस्त कराये क्योंकि कोरोना एवं बाढ के कारण छात्र संबंधित परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच पायेंगे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री मुकेश कुमार, पूर्व विधायक अनिल कुमार, हाजी लियाकत अली, अलीम सिद्दीकी, साजिद हसन आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की।
प्रमोद त्यागी ने बताया कि बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष डा. सुशील कुमार, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश कश्यप, बघरा ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र कुमार, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह, पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष धीर सिंह, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार, मोरना ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल, जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष सादिक चौहान, खतौली ब्लॉक अध्यक्ष मौ. इकराम के अलावा सपा नगर अध्यक्ष पुरकाजी, मौ. अफजाल, भोकरहेडी नगर अध्यक्ष मौ. मुमताज, बुढ़ाना नगर अध्यक्ष राशिद फिरोज, शाहपुर नगर अध्यक्ष महबूब कुरैशी के मनोनीत किया। इस दौरान विनयपाल, डा. इसरार अलवी, युसूफ गौड, सुजाहत राणा, गौरव कुमार मौजूद रहे।
