Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतों के विरोध मे महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।

केन्द्र सरकार द्वारा बढाई जा रही पैट्रोलियम पदार्थो की कीमत के विरोध मे राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारीके आहवान पर आज जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता काकरान एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम गौतम के नेतृत्व मे बढती मंहगाई को लेकर एवं डीजल-पेट्रोल के दाम को लेकर तहसील सदर मे एकत्रित महिला कार्यकत्रियो ने धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान महिला कांग्रेस की सदस्यो ने चूल्हे पर रोटी सेक कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियो व कार्यकत्रियो ने सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह को एक ज्ञापन सौपा।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश शर्मा, कांग्रेस नेता धीरज भारद्वाज, गोपाल शर्मा, वरिष्ठ नेता बी.बी.गर्ग आदि मौजूद रहे। विनोद चौहान, हसीना प्रवीन, निर्मला देवी, शबनम, रजनी, रीना, सोनी, शबाना, बब्ली, सोनिया देवी, गीता जौली, कमलेश गौतम, पुष्पा देवी, सुषमा, हसीना, शोरेन आदि मौजूद रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 2 =