वैश्विक

Nagpurमें विपक्षी दलों का प्रदर्शन, विपक्ष ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

Nagpur महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने Eknath Shinde पर हमला बोला है. विपक्षी दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफा देने की मांग की है. नागपुर (Nagpur) में महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) परिसर में विपक्षी दल के सदस्यों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और यहां एक सरकारी जमीन के आवंटन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे. जमीन आवंटन का यह मामला तब का है, जब शिंदे पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में शहरी विकास मंत्री थे.

शिवसेना के Eknath Shinde की अगुवाई वाले धड़े और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने भी विधान भवन परिसर में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उप नेता सुषमा अंधारे ने संतों और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है. आपको बता दें कि बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती एमवीए सरकार में मंत्री रहने के दौरान शिंदे द्वारा झुग्गी निवासियों के लिए रखी गई भूमि को निजी व्यक्तियों को आवंटित करने के फैसले पर हाल ही में यथास्थिति का आदेश दिया है.

राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने मंगलवार को कहा था कि शहरी विकास विभाग के तहत आने वाले नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एनआईटी) ने झुग्गी निवासियों के वास्ते मकान के निर्माण के लिए शहर में 4.5 एकड़ की जमीन सुरक्षित रखी थी. उन्होंने दावा किया कि, ‘‘हालांकि, शिंदे ने यह जमीन 1.5 करोड़ रुपये की कीमत पर 16 लोगों को देने का आदेश जारी किया था.जमीन की मौजूदा कीमत 83 करोड़ रुपये है.’’

विपक्षी दलों के सदस्यों ने मंगलवार को Eknath Shinde का इस्तीफा भी मांगा, लेकिन मुख्यमंत्री ने आरोपों को खारिज किया और इस्तीफा देने से इनकार कर दिया. बुधवार को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार, दानवे, कांग्रेस विधायक नाना पटोले और एमवीए के अन्य नेताओं ने जमीन आवंटन विवाद पर प्रदर्शन किया 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eleven =