Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सफाई कर्मचारियो की समस्याओ को लेकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी यूनियन मु.नगर के द्वारा सफाई कर्मचारियो की समस्याओ के समाधान हेतू पालिका प्रशासन को सौंपे गए मांग पत्र की समय सीमा व्यतीत हो जाने पर पालिका प्रांगण मे धरना-प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कर अपनी मांगो को जल्द से जल्द पुरा करने के लिए पालिका प्रशासन से मांग की गई

सफाई कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगो को पुरा करने के लिए पूर्व में भी कई बार पालिका प्रशासन को सफाई कर्मचारियो की समस्याओ के समाधान के लिए मांग पत्र दिये गये, जिन पर कई बार पालिका प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ समझौता वार्ता भी हो चुकी है लेकिन फिर भी पालिका प्रशासन अपने वायदे से मुकर रहा है

और कोई भी समझौता सफाई कर्मचारियो के हित में लागू नही कर रहा है जिस कारण सफाई कर्मचारियो मे उनके हितो की अनदेखी पर नाराज़गी है सफाई कर्मचारियो की मांगे पुरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

धरना-प्रदर्शन मे मुख्य रूप से चमन लाल ढिंगान अध्यक्ष, अरविंद कुमार उर्फ सोनू मचल महामंत्री, अजय कुमार सफाई नायक, जितेंद्र कुमार सफाई नायक, शिवकुमार सफाई नायक, सुरेंद्र कुमार सफाई नायक, राजेश कुमार सफाई नायक, सूरज प्रकाश सफाई नायक, सोनू बिड़ला एडवोकेट, देवी प्रसाद सफाई नायक, मिलन सिंह, संजय भारती, सोमपाल सफाई नायक भूषण लाल सफाई नायक, प्रदीप गहलोत, अजीत चड्ढा, संजय नवजोत, राजेन्द्र, सुनील पारचा, किशोरी लाल रणजीत, श्रीमती सरोज सुधा, श्रीमती रजनी, श्रीमती कोमल, व कार्यकारिणी के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + one =