उपचार के दौरान जिला कारागार मे निरूद्ध बंदी की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार मे निरूद्ध बीमार चल रहे बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी की मौत से अन्य कैदियो मे भी शोक छा गया तथा परिजनो मे कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सिकन्दरपुर निवासी करीब 50 वर्षीय बंदी प्रदीप पुत्र कालूराम को बीती रात अचानक सीने मे दर्द की शिकायत पर जेल प्रशासन द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल मे लाया गया।
जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैदी की मौत की खबर उसके परिजनो को दी तो परिवारजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही जिला अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। कैदी की मौत से अन्य कैदियो मे शोक छा गया।

