खेल जगत

धवन भारत की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए

 प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मैच खेला जा रहा है. इस मैच में जैसे ही भारतीय कप्तान शिखर धवन टॉस के लिए मैदान पर आए, उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, धवन भारत की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए हैं. 

धवन 35 साल 225 दिन अब भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मोहिंदर अमरनाथ ने 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ 34 साल 37 दिन की उम्र में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी. और तब वह भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने थे. 

लेकिन अब धवन ने मोहिंदर अमरनाथ का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब धवन भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें कि श्रीलंका दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तान और भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान बनाया गया है. 

सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ी 

शिखर धवन- 5 साल 225 दिन

मोहिंदर अमरनाथ- 34 साल 37 दिन

सैयद किरमानी- 33 साल 353 दिन

अजीत वाडेकर- 33 साल 103 दिन

भारत – शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्याकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल.

भारत के लिए इस मैच में विकेटकीपर इशान किशन और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सूर्याकुमार यादव को डेब्यू का मौका मिला है. वहीं लंबे वक्त कुलचा यानी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी वनडे मैच में एक साथ खेल रही है. 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + twenty =