Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला व मण्डल के पदाधिकारियो की बैठक

मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला व मण्डल के पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी द्वारा किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया दिनांक २७ जनवरी २०२१ को श्री स्वतंत्र देव सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर आगमण पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा

स्वागत कार्यक्रम के दौरान मन्सूरपुर मोड पर समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात मा० प्रदेश अध्यक्ष जी को समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ काफिले के साथ पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में मा० विधायक प्रमोद ऊटवाल द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में रामपुर तिराहे पर १५१ फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण एवं ध्वजारोहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर जनसभा को सम्बोधित करेंगे

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ गणतंत्र दिवस के पावन पर्व भाजपा कार्यालय गाँधीनगर पर प्रातः ९ बजे ध्वजारोहन कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आवहान किया गया

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विनित कात्यायन, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी शरद शर्मा, रोहताश पाल, राकेश आडवाणी, जिला मंत्री राहुल वर्मा, वैभव त्यागी, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, साधना सिंघल, सचिन सिंघल

जिला काषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शमा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशवेन्द्र तोमर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह गुर्जर

अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जैन, नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, केशव मण्डल अध्यक्ष कपिल त्यागी व समस्त मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 12 =