Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद में ऑक्सीजन की कमी नहीं, बीमार होने पर इलाज झोलाछाप चिकित्सक से ना कराएंः सीएमओ

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में कोरोना से ग्रसित ऐसे व्यक्ति जो कि होम आइसोलेशन में रह रहे हैं उन्हे ऑक्सीजन किसी भी पंजीकृत चिकित्सक द्वारा लिखे जाने पर आसानी से मिलेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में इस तरह की कोई बाध्यता नहीं है कि केवल एमबीबीएस चिकित्सक की ऑक्सीजन पर्चे पर लिख सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कि वे बीमार होने पर अपना इलाज किसी भी फर्जी झोलाछाप चिकित्सक से ना कराएं वह केवल पंजीकृत चिकित्सकों से तथा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही अपना इलाज कराएं।

जनपद में ऑक्सीजन की कमी नहींः सीएमओ

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आशा के सहयोग से ऐसे कोविड-१९ रोगी जो होम आइसोलेशन में रह रहे हैं तथा जिनकी ऑक्सीजन कम है उन्हें ऑक्सीजन आपूर्ति कराई जाएगी

उन्होंने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक १५०-२०० घरों पर एक आशा नियुक्त है जिसको पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर विभाग की ओर से प्रदान किए गए हैं। आशा कोविड-१९ के होम आइसोलेशन में मौजूद मरीजों को यदि ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है तो आशा के द्वारा मरीज का ऑक्सीजन लेवल जांच किया जाएगा 

ऐसे रोगी जिनका ऑक्सीजन कम होगा उन्हें संबंधित ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा स्वयं वर्चुअल सत्यापन कर मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा

जिससे होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज को आसानी से ऑक्सीजन मिल सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे उन व्यक्तियों को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके

इसके लिए प्रतिदिन प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर १०-१० ऑक्सीजन सिलेंडर देने की व्यवस्था की गई है, इससे नागरिकों को ऑक्सीजन सिलेंडर लेने में सुलभता होगी तथा वह अपने गांव के ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र से ही ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + seven =