Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

देश की अर्थव्यवस्था ढुलमुलः शर्मा

मुजफ्फरनगर। भाजपा के शासन में अर्थव्यवस्था ढुलमुल हो गयी है देश केा चलाने के लिए समाजतंत्र व अर्थतंत्र दो विभिन्न मजबूत पहलू होने चाहिए और दोनों ही ध्वस्त है। भाजपा राज में बैक फ्राड पहले से ज्यादा बढ गये है। मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में आलोक शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता कांगे्रस ने आरोप लगाते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किये। पत्रकार वार्ता में आलोक शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की दुर्दशा हो रही है

पिछले दो वर्षो में आरबीआई को रिजर्व में पडा हुआ है काफी सोना बेचना पडा। सरकार की हालत इतनी खस्ता हो गयी है कि वर्तमान में ही 1.76 लाख करोड रूपये आरबीआई के रिजर्व फंड से निकालना पडा। बैंकों का एनपीए अकाउंट ढाई लाख करोड से बढकर 8 लाख करोड रूपये हो गया है। विदेशी मुद्रा भंडार कम हो रहा है। पीएमसी बैंक महाराष्ट्र में बहुत बड़ा घोटाला हो गया है ये सब भाजपा सरकार की भारी विफलता के प्रमाण है।

शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार यह बताये कि नोटबंदी किसके इशारे पर हुई। सरकार के पास नोटबंदी का केाई फिक्स आकंडा भी नहीं है। पिछले पांच वर्षो में सरकार की गलत नीतियों के चलते तीन आरबीआई के गर्वनर बदलने पडे जो सरकार की आर्थिक व्यवस्था की विफलता का जीवित प्रमाण है। पिछले 16 वर्षो में देश की ग्रोथ रेट आज सबसे नीचे है।

सरकार का टैक्स कलैक्शन 2000 करोड रूपये घट गया है। वर्तमान में देश बेरोजगारी, विकलांग अर्थव्यवस्था आदि समिष्टाओं से जूझ रहा है। पे्रसवार्ता में कांगे्रस जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, श्यामपाल राठी, विनोद चैहान, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk