9 से 11 अप्रैल तक समस्त स्कूलों, कालेजों में रहेगा अवकाश
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को विधिवत् सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के अधिकांश डिग्री कालेज, सी0बी0एस0ई0, आई0सी0एस0ई0, यू0पी0 बोर्ड से मान्यता प्राप्त (माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा) शासकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, कालेजों/विद्यालयों के विद्यालय भवन में फोर्स के ठहरने, कतिपय विद्यालयों के वाहन चुनाव हेतु अधिग्रहीत किये जाने एवं मतदान केन्द्र की व्यवस्था बनाये जाने के कारण दिनांक 09.04.2019, 10.04.2019 एवं 11.04.2019 का इन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है।
—————————— —————————— ——————————————–
उक्त अवधि में कोई भी विधालय संचालित होता पाया जाता है तो कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी
—————————— —————————— ———————————————
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त प्राचार्य / प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या/ प्रधानाध्यापक उक्त आदेशों का कडाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगें। यदि इस अवधि में कोई भी विद्यालय संचालित होता पाया जाता है तो संबंधित कालेज/विद्यालय के विरूद्व विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
—————————— —————————— —————————— ——————————————————————————————–
प्रमुख सचिव,श्रम उत्तर प्रदेश शासन के आदेश संख्या 02/2019/517/36-03-2019-02(सा0) /14 श्रम अनुभाग-3 लखनऊ दिनांक-01 अप्रैल,2019 के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर एवं जनपद शामली के अन्तगर्त पंजीकृत समस्त कारखानेंदारों को अवगत कराया जाता है कि कारखानों में कार्यरत कर्मकारों को मतदान के दिवस 11.04.2019 को होने वाले लोकसभा चुनाव में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ख) के प्राविधानों के अनुसार अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मकारों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान करेगें। तथा अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानांे में मतदान के दिवस को सार्वजनिक अवकाश रखेगें तथा अगले अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जायेगा।
विवेक सारस्वत
सहायक निदेशक कारखाना उ0प्र0,
मुजफ्फरनगर क्षेत्र,मुजफ्फरनगर।
—————————— —————————— —————————— ——————————————————————————–
05 कार्मिकां को मेडिक बोर्ड की संस्तुति पर भेजा गया अवकाश पर, मेडिकल बोर्ड की संस्तुति उपरान्त ही कराई जायेगी जाॅईनिग—-जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि आज द्वितीय प्रशिक्षण में 09 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्होने बताया कि मनीष भाटिया, वरिष्ठ सहायक डीआईओएस, राजकुमार प्राविधक सहायक वर्ग-2. अनुराग, सहायक अध्यापक मुरादपुरा, अरूण कुमार तोमर, सहायक अध्यापक प्रा0वि0 अतरपुरा, आकाश, सफाई कर्मी पी0एन0बी0 जसोई,अनीता रानी चपरासी एसओसी चकबन्दी, अरूण कुमार, लिपिक, गन्ना समिति रामराज, नीरज कुमार, प्रधानाध्यापक जामे उलूम,खतौली तथा मीनाक्षी शिक्षा मित्र, प्रा0वि0 मीरापुर प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्व निर्वाचन की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 दर्ज कराने सहित कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज 05 कार्मिकों को उनके प्रार्थना पत्र पर मेडिकल बोर्ड की संस्तुति के उपरान्त चिकित्सीय अवकाश पर भेज दिया गया है। उन्होने बताया कि इनके पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाने पर मेडिकल बोर्ड की राय पर ही वापस योगदान कराया जायेगा। उन्होने बताया कि अरूण कुमार ,कर निर्धारण अधिकारी नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर, सलेक चन्द्र, चतुर्थ श्रेणी कार्मिक उ0प्र0 कर्मचारी कल्याण निगम विकास भवन मुजफ्फरनगर, मुकेश कुमार सहायक अध्यापक, मलीरा, नादिर अब्बास प्रधानाध्यापक प्रा0वि0 मीरापुर-3 तथा अशोक कुमार नलकूप मिस्त्री, खतौली, नलकूप उप खण्ड प्रथम बुढाना को मेडिकल बोर्ड की संस्तुति पर चिकित्सीय अवकाश पर भेजा गया।
