चरथावल पुलिस ने पंजाब पुलिस के कमांडो के साथ निकाला फ्लेग मार्च
चरथावल। कस्बे में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पंजाब पुलिस के कमांडो और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकालते हुए लोगो से निर्भीक होकर वोट डालने की अपील की उन्होंने कहा पुलिस चोकसी बढा दी गयी है किसी भी असामाजिक तत्व को चरथावल की सीमा में प्रवेश नही करने दिया जाएगा। एसएसपी सुधीर कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पंजाब पुलिस के कमांडो और पुलिस बल के साथ चरथावल कस्बे के खुसरोपुर रोड,चरथावल कस्बे में से होते हुए आस पास के गांवों में फ्लेग मार्च निकाला और लोगो को पुलिस की ताकत का अहसास कराया
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने लोगो से शांति बनाए रखने की अपील की उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में निर्भीक होकर वोट डाले किसी के बहकावे में ना आये आस पास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे किसी भी खुराफाती को बख्शा नही जाएगा चरथावल की सीमा पर चोकसी कर दी गयी है किसी भी असामाजिक तत्व को चरथावल की सीमा में घुसने नही दिया जाएगा पैदल मार्च मे थाना प्रभारी राजीव कुमार,एसएसआई प्रेम पाल सिंह,हेड कॉन्स्टेबल संजीव राजीव,पंजाब पुलिस के एएसआई बलराज सिंह,एएसआई हंसराज और पंजाब पुलिस के कमांडो उपस्थित रहे।
