मुजफ्फरनगर में बिजली कर्मचारी ने पीएम की आपत्तिजनक फोटो की पोस्ट, भाजपाइयों में छाया गुस्सा
मोरना। भोपा थानाक्षेत्र के पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी द्वारा देश के प्रधानमंत्री के फोटो पर आपत्तिजनक माला पहनाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया।
क्षेत्रीय पदाधिकारी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना एक फैशन सा बन गया है।
इसी कड़ी में भोपा थानाक्षेत्र के निरगाजनी पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी द्वारा देश के प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसका पता चलते ही भाजपाइयों में रोष फैल गया। क्षेत्रीय नेताओं ने थाने पर तहरीर देकर कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
भोपा भाजपा मण्डल अध्यक्ष सतनाम बंजारा व मण्डल महामन्त्री कुणाल वालिया ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि निरगाजनी पावर हाउस पर तैनात एसएसओ द्वारा देश के प्रधानमंत्री के फोटो को गलत ढंग से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है
जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। आरोपी द्वारा पूर्व में भी आरएसएस व भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक जनक पोस्ट की जाती रही हैं।
आरोपी लगातार भड़काऊ पोस्ट कर रहा है। पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।

