कालाहांडी में एसओजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर
ओडिशा के कालाहांडी जिले में सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडारंगी सिरकी वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) का एक जवान भी घायल हो गया।
नक्सल विरोधी अभियान से जुड़े अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए और एक एसओजी जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया है।
Odisha: Four naxals neutralized and one SOG (Special Operations Group) jawan injured in an exchange of fire with naxals today in Kalahandi along Kandhamal border. More teams of SOG, DVF (District Voluntary Force) & CRPF sent to the area for combing and search operation
— ANI (@ANI) September 9, 2020
एक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के साथ मिलकर मंगलवार को अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमें अभियान का हिस्सा थीं।अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली।
उन्होंने कहा कि एसओजी, डीवीएफ और सीआरपीएफ की और टीमों को तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया है।

