वैश्विक

बेंगलुरु से कोच्चि जा रही Air India एक्सप्रेस की फ्लाइट के इंजन में लगी आग

बेंगलुरु से कोच्चि जा रही Air India एक्सप्रेस की फ्लाइट के एक इंजन में आग लगने के बाद बेंगलुरु में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के प्रवक्ता की ओर से इसकी जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. ऐसा इसलिए क्योंकि विमान के एक इंजन में आग लगने की सूचना मिली थी. विमान को 23:12 बजे बीएलआर हवाई अड्डे पर लैंडिंग करवाने की जरूरत पड़ी.

 लैंडिंग के बाद आग को तुरंत बुझा दिया गया. सभी 179 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को विमान से सफलतापूर्वक निकालने का काम किया गया. खबरों की मानें तो आग की जानकारी जैसे ही यात्रियों को मिली वे सहम गए. सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार, विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही आग का पता चला. चालक दल के सदस्यों ने हवाई यातायात नियंत्रक को सतर्क कर दिया. उसके बाद पूर्ण पैमाने पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया.

Air India  एक्सप्रेस के प्रवक्ता की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, जैसे ही उड़ान भरने के बाद दाहिने इंजन से आग की लपटें नजर आईं, बेंगलुरु-कोच्चि उड़ान ने वापस लौटने का फैसला किया. एहतियातन बेंगलुरु में इस विमान की लैंडिंग करवाई गई. ग्राउंड सर्विस में लगे लोगों ने भी आग की लपटों की सूचना दी, जिसके बाद यात्रियों को तुरंत विमान से निकाला गया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =