वैश्विक

आधार कार्ड देखकर मिल रही है जामा मस्जिद में एंट्री, Mathura में बढ़ी सुरक्षा

2022 विधानसभा चुनाव से पहले Mathura में टेंशन बढ़ती दिखाई दे रही है। बता दें कि मथुरा में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। जुमे की नमाज पढ़ने जाने वालों को जामा मस्जिद में आधार कार्ड देखकर प्रवेश दिया जा रहा है। एहतियात के तौर पर मस्जिद के बाहर पीएसी की 10 टुकड़ी तैनात की गई है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने एक दिसंबर को अपने एक ट्वीट में कहा था कि अयोध्या, काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि अब हिंदुओं को अपना पवित्र स्थलों के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

इन बयानों के बाद अब मथुरा में सुरक्षा बढ़ाने के चलते संवेदनशीलता बढ़ गई है। बता दें कि मस्जिद में जाने के दौरान लोगों के परिचय पत्र देखे जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक किसी अनहोनी को बचाने के लिए प्रशासन स्तर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + nineteen =