Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कृषकों को ऑनलाइन भुगतान के संबंध में बैठक आहूत

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय एवं कृषकों को ऑनलाइन भुगतान के संबंध में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जनपद में धान क्रय एवं कृषको को ऑनलाइन भुगतान के संबंध में बैठक आहूत की गई

जिसमें जिला खरीद अधिकारीध् अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अजय कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि आज तक १२८८ किसानों का पंजीकरण हो चुका है, जिसके सापेक्ष १२५५ कृषकों का सत्यापन पूर्ण किया गया है तथा २ दिसंबर तक जनपद में ७३६ किसानों से २७९१ मेट्रिक टन धान क्रय किया गया।

साथ ही जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार जिन किसानों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है उनका भुगतान प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कराया जाएगा तथा जिन किसानों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है उनके बैंक खाते को मोबाइल से लिंक कराने की कार्रवाई कराई जाएगी।

जनपद में इस प्रकार के ६० किसान का विवरण प्राप्त हुआ जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है जिन की सूची अग्रणी जिला प्रबंधक को उपलब्ध कराते हुए तत्काल आधार एवं बैंक खाते को लिंक कराने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि शीघ्र अति शीघ्र कृषकों को उनके धान का भुगतान कराया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने अपर जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की सभी धान क्रय केंद्रों पर निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया जाए एवं केंद्र पर आये कृषकों को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े एवं उनके धान क्रय का कार्य सुगमता पूर्वक किए जाएं।

उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश सिंह एवं जिला अग्रणी प्रबंधक बीएस तोमर उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + thirteen =