Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रामपुरीवासियों ने की सड़क बनवाने की मांग

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। रूडकी रोड स्थित नगर के मौहल्ला रामपुरी निवासी दर्जनो लोगो ने कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंंच कर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिह के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वे सभी मौहल्ला रामपुरी की गली नं.-21 के निवासी हैं।

मौहल्लावासियो का कहना है कि उन्होने कई-कई बार वार्ड सभासद उमा देवी पत्नि भीष्म धीमान द्वारा भी अधिकारियो की मौजूदगी मे निरीक्षण कराकर सडक की नपाई कराई गयी। परन्तु जर्जर हालत मे पहुंच चुकी सडक का आज तक निर्माण नही हो सका है। बरसात के बिना भी गली मे नालियों का गन्दा पानी ठहरा हुआ है।

जिससे उधर को आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। मस्जिद मे जाने वाले नमाजियों व स्कूल मे जाने वाले बच्चों को इस गन्दे पानी से होकर जाना पडता है। हर समय गन्दे पानी के गली मे ठहरे रहने से गली मे मच्छर पैदा हो रहे हैं।

इस हालत मे लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है और हर समय बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

मौहल्लावासियो ने जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को सम्बोधित प्रार्थना पत्र के माध्यम से नगर क्षेत्र के वार्ड सं.16 की गली नं.21,मौहल्ला रामपुरी में गली के निर्माण की मांग की है। इस दौरान हसीन, मौ..महमूद, मौ.फरमान, मौ.लियाकत,मौ.शौकीन, मौ.जावेद,सुरेश, कालूराम, प्रवीन आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 3 =