Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पंजाब नैशनल बैंक  के सर्किल आफिस में ‘डिजिटल हब’ की स्थापना, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर- पंजाब नैशनल बैंक , मण्डल कार्यालय के भवन मे ‘ डीजी हट “ का उदघाटन आदरणीय सुश्री सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर के कर कमलों द्वारा किया गया।

यह आयोजन पंजाब नैशनल बैंक के अंचल प्रबन्धक श्री एस पी सिंह, उप अंचल प्रबन्धक श्री पी के जैन तथा मण्डल प्रमुख श्री विशाल अग्रवाल की विशेष उपस्थिति मे किया गया अंचल प्रबन्धक ने उपस्थित लोगों के समक्ष तथा प्रेस वार्ता के दौरान सभी को संबोधित करते हुए यह बताया कि अंचल स्टार पर यह दूसरा डीजी हट है।

यहाँ ग्राहकों के लिए खाता खोलने की सुविधा, पासबुक प्रिंटिंग की सुविधा, आॅनलाईन बिल भुगतान, चेक जमा एवं नगद जमा तथा निकासी आदि की सुविधा सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक मिलेगी।

श्री सिंह ने यह भी कहा कि वर्तमान मे युवा पीढ़ी का आकर्षण डिजिटल की तरफ ज्यादा होने से इसका अधिक लाभ मिल सकेगा लेकिन इसके साथ ही उन्हें इसके प्रयोग के समय सावधान रहने की भी अधिक आवश्यकता है

क्योंकि डिजिटल फ्राड की घटनाएँ बहुत तेजी से घट रही है। मौके पर उपस्थित उप अंचल प्रबन्धक श्री जैन ने यह कहा कि मुजफ्फरनगर जैसे शहर मे डिजिटल हब की शुरुआत करना एक सराहनीय प्रयास है

इसके लिए उन्होने मण्डल प्रमुख को धन्यवाद भी दिया। इसके अतिरिक्त बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत अंचल प्रमुख द्वारा कुछ स्कूली छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 10 =