उत्तर प्रदेश

एत्मादपुर: एमबीबीएस परीक्षा में नकल करते पकड़े ‘मुन्नाभाई’

एत्मादपुर स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के 10 छात्र ताबीज में फिट किए गए मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और कान में लगी ब्लू टूथ डिवाइस के जरिए नकल करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए।

परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे शातिर इन्हें सवालों के जवाब बता रहे थे। शक होने पर इनकी तलाशी ली गई तो भंडाफोड़ हो गया। इनके खिलाफ न्यू आगरा थाना में तहरीर दी गई है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस परीक्षा अंतिम वर्ष की परीक्षा में एफएच मेडिकल कॉलेज के 90 छात्रों का परीक्षा केंद्र विवि. के ही खंदारी कैंपस में है।

मंगलवार को सुबह 8 से 11 की पाली में ऑफ्थलमॉलॉजी (नेत्र विज्ञान) की परीक्षा थी। दो कक्षों में चल रही परीक्षा के दौरान सुबह नौ से साढ़े नौ बजे के बीच कक्ष निरीक्षक ने देखा कि कई छात्र धीरे-धीरे कुछ बोल रहे हैं।

ये छात्र बार-बार ताबीज और कान को हाथ भी लगा रहे थे। इसलिए शक हुआ। एक के कान में ब्लू टूथ डिवाइस नजर आने पर सभी की तलाशी ली गई।

10 छात्रों ने बड़े आकार के ताबीज गले में डाल रखे थे। इन्हें खोलकर देखा गया तो इनमें मोबाइल की तरह काम करने वाला इलेक्ट्रॉनिक सर्किट लगा था जिसमें सिमकार्ड भी थी।

सर्किट और डिवाइस जब्त कर पुलिस को बुला लिया गया। विश्वविद्यालय के चीफ प्रोक्टर प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दस छात्रों के खिलाफ न्यू आगरा थाना में तहरीर दे दी है। नकल के लिए इस्तेमाल सामान जब्त कर लिया गया है। इन पर विश्वविद्यालय स्तर से भी कार्रवाई होगी।

नदीम अली, राहुल यादव, मोहित सैनी, नावेद हसन, दीपक सिंह, कुनाल शर्मा, राहुल बाबू, मोहित यादव, अमित यादव और हनी जसवानी। सभी एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =