कप्तान के हस्तक्षेप के बाद भी ,चौकी के सिपाहियों ने जबरदस्ती लिए पैसे कुछ किये वापस
रामनगर बाराबंकी।ईमानदार पुलिस कप्तान कि बेदाग छवि को महादेवा चौकी पर तैनात सिपाही व दरोगा धूमिल कर रहे है।ऐसे कई मामले प्रकाश में आए।
लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे इस चौकी पर तैनात पुलिस वालों के हौसले और बुलंद हो गए। एक एक मामला मामला कुंभरवा गाँव का प्रकाश में आया।जिसमे चौकी पर तैनात सिपाहियों ने कुंभरवा गांव जाकर सड़क पर खड़े चार लोगों को पकड़ लिया और चौकी पर न लाकर रास्ते में जबरदस्ती पैसे लेकर छोड़ दिया।
मामले की शिकायत एसपी से हुई तो पैसा वापस किया गया। कुम्भरवा निवासी विजय पाल सिंह लकड़ी का कारोबार करते हैं। उनके भाई पिंटू सिंह व गांव के बबलू सिंह व मंदबुद्धि युवक सड़क किनारे गुमटी पर रविवार को दोपहर में खड़े थे
कि अचानक महादेवा पुलिस चौकी में तैनात सिपाही हरिकांत, अंकित काकरन , शुभम तथा होमगार्ड धर्मेंद्र व चौकी पर रहने वाले गुड्डू मोटरसाइकिल से पहुंचे और चारों को बैठा लिया तथा कहा
कि तुम लोग जुआ खेल रहे थे।सभी को लेकर महादेवा चौकी लाने लगे रास्ते में जो मंदबुद्धि का भी था उससे बातचीत के बाद उसे छोड़ दिया। बाकी 3 लोगों से 6,6 हजार रुपये जबरदस्ती लेने के बाद छोड़ा।जब सभी लोग वापस गांव गए तो गांव के प्रधान को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।
इस पर वह महादेवा चौकी पहुंचे। अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस कप्तान की गई थी। जिस पर सिपाहियों द्वारा 10,000 वापस किया गया बाकी पैसा नहीं दिया गया।
इस संदर्भ में जब चौकी इंचार्ज से पूछा गया तो उन्होंने घटना से इनकार किया। चौकी इंचार्ज की भी तमाम शिकायतें हो रही हैं। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले चौकी इंचार्ज पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

