Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अनदेखी हो रही है किसानों की समस्या कीः Muzaffarnagar रालोद कार्यालय पर एस.के.वर्मा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) राष्ट्रीय लोकदल के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं चौधरी चरणसिंह विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के.वर्मा ने कहा कि किसानों को पुराना भुगतान भी नही मिल पाया है। सरकार ने अभी तक गन्ना मुल्य भी निर्धारित नही किया है।

सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एस.के.वर्मा ने कहा कि शुगरमिल किसानों का बकाया भुगतान नही कर रही हैं। किसान को अभी तक यह भी नही पता है कि उसका गन्ना किस मूल्य पर खरीदा जा रहा है। शुगर मिलें किसानो का पूरी तरह उत्पीडन कर रही हैं। शुगरमिलें इस समय घाटे मे नही चल रही हैं। उनका हर प्रोडक्ट बिक रहा है। लेकिन शुगर मिलों की नियत सही नही है।

उन्होने कहा कि सरकार शीघ्र ही गन्ना मूल्य 460 रूपये कुन्तल घोषित करे। बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज भी दे। उन्होने कहा कि यदि 23 दिसम्बर तक सरकार ने गन्ना मूल्य निर्धारित नही किया तो 26 दिसम्बर को लखनउ मे लाखो रालोद कार्यकर्ता अपने उग्र नेतृत्व के साथ धरना देंगे।

रालोद बुढाना विधायक राजपाल सिंह बालियान ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझ कर किसानो का सोशन कर रही है। यह सरकार शुगर मिलों से सांठगांठ रखे हुए है। उन्हे किसानों की कोई चिन्ता नही है। रालोद मजबूती से किसानो की लडाई लडेगा। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव मे रालोद गठबंधन मे रहते हुए मजबूती से चुनाव लडेगा। और रालोद का प्रत्याशी ही चुनाव लडेगा।

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नदीम उर्फ बब्लू को सदर विधानसभा अध्यक्ष एवं तारिक खान को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। प्रेसवार्ता मे वरिष्ठ रालोद नेता जियाउर्रहमान, प्रदेश संगठन मंत्री अजित राठी, रामनिवास पाल सहित काफी संख्या मे रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 4 =