उत्तर प्रदेश

बजरंग बली की मूर्ति के सामने महिला बॉडी बिल्डर्स ने bikini में दिए पोज, Akhilesh Yadav ने ट्वीट किया

Akhilesh Yadav ने एक वीडियो ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला बॉडी बिल्डर्स bikini में पोज दे रही हैं। मगर, वहीं मंच पर भगवान हनुमान की मूर्ति है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बवाल मच गया। अब राजनीति तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने इसी वीडियो को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए हैं।

वीडियो मध्य प्रदेश  के रतलाम जिले का है। दरअसल, रतलाम में नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। महिला बॉडी बिल्डर्स बिकिनी पहने भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने प्रदर्शन करते दिखाई दीं। इसी वीडियो को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। साथ ही, कांग्रेस ने भी मामले की गहन जांच की मांग की है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, ‘भाजपाई धार्मिक मूर्तियों का अपमान न करें।’ वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस घटना पर आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस ने मामले की गहनता से जांच की मांग की है। फ़िलहाल, इस पर राजनीति गरम हो चली है। भगवान के सामने महिला बॉडी बिल्डर्स का बिकिनी में दिखना चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडिय़ो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बॉडी बिल्डर्स बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही मंच पर हनुमान जी की मूर्ति है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आयोजित नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20213 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 10 =