फिल्मी चक्कर

‘कबीर सिंह’ का टीजर: शाहिद कपूर काफी राउडी अंदाज में

शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘कबीर सिंह’ की टीजर रिलीज कर दिया गया है. कुल 1 मिनट के इस टीजर में शाहिद कपूर अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. ये फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का ऑफिशियल रिमेक है. फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन ‘अर्जुन रेड्डी’ के ही निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने किया है. फिल्म की कहानी संदीप रेड्डी की असल जिंदगी की कहानी से प्रेरित है. फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ ने साउथ में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. ‘अर्जुन रेड्डी’ में विजय देवेरकोंडा और शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए थे.अब इस फिल्म के हिंदी रिमेक का टीजर देखकर ऐसा लगता है कि ये फिल्म भी फैंस का दिल जीतने में कामयाब होती नजर आ सकती है.फिल्म की टीजर एक मिनट का है और इसमें शाहिद कपूर एकदम राउडी अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म की कहानी मुख्यत: एक ऐसे शख्स की कहानी है

जो मेडिकल का एक शानदार स्टूडेंट है और मनमौजी है. वो जो दिल में आए वो करता है. इसी बीच उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है. लेकिन लड़की के पिता को ये प्यार न गंवारा गुजरता है और लड़का ये सह नहीं पाता.फिल्म के टीजर को देखकर आपको कई बार फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की याद आती है. शाहिद कपूर ने ‘अर्जुन रेड्डी’ के एक्टर विजय देवेरकोंडा के एंगर और राउडी अंदाज को काफी हद तक अपनाने में कामयाब नजर आ रहे हैं. फिल्म में शाहिद ड्रग एडिक्ट भी हैं. ये दूसरी बार है जब शाहिद ऑन स्क्रीन ड्रग्स लेते नजर आ रहे हैं इससे पहले ‘उड़ता पंजाब’ में भी वो ड्रग एडिक्ट बने थे. लोगों ने शाहिद के उस अवतार को खूब पसंद किया था. वहीं, फिल्म में कियारा आडवाणी भी शाहिद के साथ नजर आएंगी. ये दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. टीजर में कियारा आडवाणी को ज्यादा स्पेस नहीं दिया गया है लेकिन इसमें शाहिद और कियारा की रोमांटिक जोड़ी जरूर दिखाई गई है.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =